Accident in Himachal हिमाचल प्रदेश के बसोली में बड़ा हादसा सामने आया है। श्रद्धालुओं से भीर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे व महिलाओं की संख्या ज्यादा है। पुलिस ने राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की जांच जारी है।
मुख्यालय के समीप बसोली गांव में गहरी उतराई में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 35 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सक घायलों का उपचार करने में जुटे हुए हैं।
धार्मिक स्थल पीरनिगाह के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा जिला के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पहले माता नैना देवी जी के दर्शन करने के बाद बुधवार को ऊना के धार्मिक स्थल पीरनिगाह पहुंचा था। यहां पर माथा टेकने के बाद गुरुवार सुबह श्रद्धालु अपने घरों के लिए वापस लौट रहे थे कि बसोली गांव में गहरी उतराई में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 35 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.