
भोपाल – विकास मौर्य
देशवासियों के मन में बसे थे, हैं और बसे रहेंगे डॉ. मनमोहन सिंह
दुनिया में सफल अर्थशास्त्री और देश के पूर्व वित्तमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह ने बीते गुरूवार भौतिकवादी दुनिया से अलविदा कर देशवासियों में मन में अपनी अलख छोड़ गये हैं, डॉ. मनमोहनसिंह एक सफल अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री और देश के किये उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए देश वासियों में मन में बसे थे, बसे हैं और सैदव बसे रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित शोक सभा में कांग्रेसजनों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में दो मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ विधिविधान से अंतिम संस्कार हुआ और वे आज पंचतत्व में विलीन हो गये, उनके इस दुनिया से चले जाने से देश की सभी बड़ी-छोटी हस्तियों सहित पूरे देश की राजनीतिक हस्तियों को आघात पहुंचा है। देश की जनता के प्रति उनका जो सकारात्मक, सशक्त, सुदृढ़ और मजबूती प्रदान करने वाला योगदान रहा है, वह चिरस्थायी रहेगा।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि देश में जब आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, उस समय डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री का पद संभाला और दो साल में ही आर्थिक स्थिति से देश को सुधारकर नया इतिहास रचा। मनमोहन सिंह ने देष की गठबंधन सरकार द्वारा दबाव बनाये जाने के बावजूद भी भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर परमाणु हथियारों के मामले में भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में सशक्त भूमिका निभायी और राष्ट्र को दुनिया के तीसरे नंबर पर शक्तिशाली राष्ट्र की श्रेणी में पहुंचाया। इतना ही नहीं रोजगार गारंटी योजना जिसकी विश्व बैंक ने सराहना कर गरीबों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी लोक निर्माण योजना बताया और इस योजना में देश की 15 प्रतिषत आबादी को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ।
डॉ. मनमोहन सिंह ने मनरेगा के तहत हर आदमी को 100 दिन का रोजगार, सूचना का अधिकार के तहत आम आदमी को शक्ति, आधार से विशिष्ट पहचान और देश को परमाणु हथियारों से सशक्त बनाया

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने शोकसभा को संबोधित करते हुये कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह इकोनॉमी के सबसे सफल डॉक्टर के रूप में विख्यात रहे हैं। नरसिम्हा जी की सरकार के दौरान वित्त मंत्री के रूप में रहते हुये उन्होंने देश की माली आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में अग्रणी भूमिका निभाकर देश की आर्थिक स्थिति मजबूत की। देश की जनता के लिए ऐसी कई योजनाएं जिससे गरीब-मध्यमवर्गीय, युवाओं सहित देश की सुरक्षा के लिए प्रेरणादायक रही है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक
श्री नायक ने बताया कि मनमोहन सिंह ने देष की गठबंधन सरकार द्वारा दबाव बनाये जाने के बावजूद भी भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर परमाणु हथियारों के मामले में भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में सशक्त भूमिका निभायी और राष्ट्र को दुनिया के तीसरे नंबर पर शक्तिशाली राष्ट्र की श्रेणी में पहुंचाया। इतना ही नहीं रोजगार गारंटी योजना जिसकी विश्व बैंक ने सराहना कर गरीबों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी लोक निर्माण योजना बताया और इस योजना में देश की 15 प्रतिषत आबादी को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ। नायक ने डॉ. मनमोहन सिंह को देश का सबसे सफल अर्थशास्त्री बताते हुये कहा कि उन्होंने मनरेगा, सूचना का अधिकार, पहचान के लिए आधार, न्यूक्लियर डील, भूमि अधिग्रहण कानून और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों से देश की जनता को आर्थिक स्थिति से सुदृढ़ बनाया। देश के सच्चे सेवक होने के साथ-साथ सौम्यता, सहजता, और सरलता की जो छवि उनके अंदर विद्यमान थी, पूरा देश उनकी कार्यशैली से प्रभावित था। गरीबों के लिए 100 दिन का रोजगार देने की योजना से पूरे देश में गरीबों को रोजगार मिला, भूमि अधिकार कानून के तहत गरीबों को जमीनों का अधिकार दिया, खाद्य सुरक्षा के तहत परिवारों को सब्सिडी में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की पहल की, भारतीय विशिष्ट पहचान के लिए आधार योजना शुरू की जिसकी यूएन से भी तारीफ की, भ्रष्टाचार को कम करने प्रशासन में पारदर्शिता और जबावदेही को बढ़ावा देने के लिए सूचना का अधिकार कानून बनाया।

इस अवसर कांग्रेस पदाधिकारीगण जे.पी. धनोपिया, गौरव रघुवंशी, योगेश यादव, दीपचंद यादव, अवनीश बुंदेला, अब्बास हफीज, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, रवि वर्मा, राजकुमार सिंह, फरहाना खान, शहरयार खान, जितेन्द्र मिश्रा, जयश्रीहरिकरण, विक्रम चौधरी, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, रमेश बकोरिया, गुड्डू चौहान, ब्रजभूषण नाथ, विजय सिरवैया, प्रकाश चौकसे, तनय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
रिपोर्टर – विकाश मौर्य
भोपाल= दी भारत 24 न्यूज़
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.