भिंड :- कुलदीप सिंह||

भिंड के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने की घटना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। आग लगने से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है और एक कर्मचारी की जान भी चली गई है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। आग इतनी भीषण थी कि 20 दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने में 9 घंटे लग गए। आग बुझाने के लिए 150 राउंड पानी फेंका गया।
मृतक का नाम सूरज बाथम था और वह फैक्ट्री में काम कर रहे 76 कर्मचारियों में से एक थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना से प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री को भी काफी नुकसान हुआ है। आग लगने से करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री को फिलहाल बंद कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
बता दें कि भिंड जिले का मालनपुर बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। जहां पर या आग लगी है, वहां आसपास कई फैक्टरियां संचालित हो रही हैं।
फैक्ट्री साल 2011 से चल रही है, जिसमें 35 करोड़ रुपए का निवेश किया गया था। फैक्ट्री पूरी तरह जल चुकी है। शुरुआती अनुमान के अनुसार 50 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान की जानकारी सामने आ रही है। इस फैक्ट्री का संचालन नरेंद्र कुमार आर्या ग्रुप की ओर से किया जा रहा था। प्रिया गोल्ड फैक्ट्री में क्रैकजैक बिस्कुट का उत्पादन किया जाता था।
तस्वीरों में देखिए फैक्ट्री में लगी आग

76 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया था।

20 दमकल वाहनों ने 9 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकलकर्मियों को अचेत मिला था कर्मचारी
सुबह 5 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम पराग जैन को फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया था कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, दमकल कर्मचारियों को आग बुझाते समय एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट कर रहा था कर्मचारीकलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं।
फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट कर रहा था कर्मचारी
फैक्ट्री कर्मचारी भरत सिंह के अनुसार, सूरज बाथम रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे। सुबह जब आग लगने की सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो सूरज बाथम का झुलसा हुआ शव मिला। सूरज के पिता देशराज बाथम अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि उसकी मां सुधा बाथम ग्वालियर में रहकर मजदूरी करती है। सूरज बचपन से ही अपने मामा जितेंद्र माझी निवासी आलमपुर के घर रहकर बड़ा हुआ था।
द भारत 24 न्यूज़ भोपाल
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.