भोपाल = विकाश मौर्य||

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में आए देसी-विदेशी मेहमान भोपाल में एशियाटिक सिंह भी देख सकेंगे। 24-25 फरवरी को होने वाली जीआईएस के चलते सिंह के जोड़े को शनिवार सुबह बाड़े में छोड़ दिया गया। हाउस से बाड़े में जाते ही सिंह का यह जोड़ा मस्ती करने लगा। दोनों को एक ही बाड़े में छोड़ा गया है। यह जोड़ा गुजरात के जूनागढ़ से दिसंबर में लाया गया था। नर सिंह का नाम ‘जूना’ और मादा सिंह का नाम ‘गिरी’ है।
वन विहार में पहली बार बाड़े में छोड़े गए शेर
गुजरात के जूनागढ़ से लाए गए शेरों के जोड़े को वन विहार में 21 दिन की क्वारंटाइन अवधि के बाद बाड़े में छोड़ दिया गया है। यह जोड़ा गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया है और 11 जनवरी को इनकी क्वारंटाइन अवधि पूरी हो गई है। 20 जनवरी से पहले इन्हें बाड़े में छोड़ा जा सकता है। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा ने बताया, दोनों शेरों को बाड़े में अलग-अलग रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के ओके के बाद शेरों के दीदार लोग कर सकेंगे।
तीन साल है दोनों शेर की उम्र
नर और मादा शेर की उम्र करीब 3 साल है। पहले दिन पिंजरा खुलते ही शेरों ने अपने बाड़े में छलांग लगा दी थी।
वन विहार में पहले 3 शेर थे
जिनमें सत्या, गंगा और नदी शामिल हैं। नंदी और सत्या नंदन कानन चिडिय़ाघर से लाए गए थे। अब 2 लॉयन और आ गए। इसके बाद यहां 2 नर और 3 मादा शेर हो गई है।
16 साल बाद गुजरात ने मानी है बात
गुजरात ने वन विहार नेशनल पार्क की बात 16 साल बाद मानी और चार साल के शेरों का जोड़ा दिया है। इसके बदले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लाए गए बाघ बी-2 और बाघिन बंदनी सक्करबाग चिडिय़ाघर भेजे हैं। इनकी उम्र क्रमश: 7 और 6 साल है। 2006 से गिर के शेर लाने के प्रयास चल रहे थे।

नंदी को मिलेगा साथी, बढ़ सकता है कुनबा
मप्र सरकार लगातार गिर से सिंह लाने का प्रयास कर रही थी। जूनागढ़ से आ रहे शेर के जोड़े से ब्रीडिंग प्रोग्राम को गति मिलेगी। वहीं मादा सिंह गंगा को नया साथी मिलेगा। वहीं इन-ब्रीडिंग से बचाने के लिए जूनागढ़ की मादा सिंह को नया साथी सत्या मिलेगा।
समिट मानव संग्रहालय में हो रही है। वन विहार इससे सटा हुआ है। इसलिए मेहमानों को वन विहार में भी घुमाया जाएगा। पहली बार वे सिंह के जोड़े को देख सकेंगे। बता दें कि, समिट में 20 हजार से अधिक उद्योगपति आ रहे हैं। इनमें अडाणी-अंबानी, बिड़ला, महिंद्रा जैसे शीर्ष उद्योगपति भी शामिल हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे, जबकि समापन मौके पर गृह मंत्री अमित शाह आएंगे।

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में एशियाई शेरों को अब आम जनता भी देख सकेगी।
- 21 दिन की क्वारंटाइन अवधि: शेरों को 21 दिन की क्वारंटाइन अवधि के लिए हाउस में रखा गया था। यह अवधि तीन गुना बढ़ गई थी।
- शेर पूरी तरह स्वस्थ: वन विहार के डायरेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि दोनों ही शेर पूरी तरह स्वस्थ हैं।
- बाड़े में छोड़े गए शेर: शेरों को अब बाड़े में छोड़ दिया गया है।
- टूरिस्ट कर सकेंगे दीदार: अब टूरिस्ट भी इन शेरों को देख सकेंगे।
वन विहार के बारे में:
वन विहार नेशनल पार्क भोपाल में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह पार्क विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों का घर है, जिनमें शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू, और हिरण शामिल हैं। यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहाँ घने जंगल और हरी-भरी घास के मैदान हैं। वन विहार एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। यहाँ कई गतिविधियाँ की जा सकती हैं, जैसे कि वन्यजीवों को देखना, प्रकृति की सैर करना, और साइकिल चलाना।
द भारत 24 न्यूज़ भोपाल
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.