भोपाल :- विकाश मौर्य ||

भोपाल: आज, पूर्व मंत्री श्री पी.सी शर्मा जी के बड़े भाई एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शेखर शर्मा के पूज्य पिताजी स्व. श्री एडवोकेट पी.एन शर्मा जी के निधन के उपरांत, उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद माननीय श्री दिग्विजय सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमृता राय जी उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और स्व. श्री पी.एन शर्मा जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पी.एन शर्मा जी ने न केवल वकालत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, बल्कि वे एक नेक और सच्चे व्यक्ति थे जिनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी ने दूरभाष पर श्री शेखर शर्मा से चर्चा की और स्व. पी.एन शर्मा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व. पी.एन शर्मा जी के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी जताई।
श्री पी.एन शर्मा जी का निधन समस्त समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका जीवन और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
द भारत 24 न्यूज़ भोपाल
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.