दिनांक 25 अप्रैल 2025 को भाजपा शाहपुरा मंडल द्वारा त्रिलंगा वार्ड 51 स्थित माखनलाल तिराहे पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान की अर्थी निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रविरोधी ताक़तों के खिलाफ गहरा आक्रोश और एकजुटता का प्रतीक रहा।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, एवं शाहपुरा मंडल अध्यक्ष श्री पियुष सिंह सिसोदिया जी की प्रमुख उपस्थिति रही। इनके साथ भोपाल जिले के सभी पदाधिकारी, भाजपा शाहपुरा मंडल के कर्मठ कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समस्त जन समुदाय ने पाकिस्तान की अर्थी के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब देने का संदेश दिया और भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी अटूट निष्ठा को दोहराया।
जय भारत, विजय भारत
भारत माता की जय
ठाकुर घनश्याम सिंह
मीडिया प्रभारी
भा.ज.पा., शाहपुरा मंडल, भोपाल
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.