भोपाल :- ब्यूरो चीफ विकाश मौर्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और नेहरू परिवार ने जिंदगी भर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। बाबा साहब की जन्मस्थली महू में कांग्रेस और राहुल गांधी ने कोई कार्य नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने “जय बापू, जय भीम, जय संविधान“ रैली जनता को भ्रमित करने के लिए निकाल रही है। इस यात्रा में शामिल होने राहुल गांधी भी बाबा साहब की जन्मस्थली पुण्यभूमि महू आ रहे हैं। राहुल गांधी को महात्मा गांधी, बाबा साहब और संविधान से कांग्रेस व अपने द्वारा किए गए कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए, इसके बाद वे महू आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आज दलित समाज को बेजुबान कहा है। हमारे दलित भाई-बहनों को बेजुबान कहकर कांग्रेस नेताओं ने उनका घोर अपमान किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी ‘‘बापू‘‘ और बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और कार्यां को सम्मेलन, सभाएं व विशेष संपर्क कर जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
प्रधानमंत्री जी महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं:-
भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विकास की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं, विशेषकर स्वच्छता के क्षेत्र में। उन्होंने यह भी बताया कि 55 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने स्वच्छता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जबकि मोदी जी ने इसे एक मिशन बनाकर जनजागृति पैदा की।
शर्मा ने महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के सपने की चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस ने इसे साकार करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेक इन इंडिया अभियान शुरू कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।
इसके अलावा, उन्होंने भाजपा द्वारा 11 जनवरी से शुरू किए गए “संविधान गौरव अभियान” की जानकारी दी। यह अभियान 25 जनवरी तक चलेगा और इसमें अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी, महिला, युवा वर्ग, हॉस्टल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से विशेष संपर्क स्थापित कर संविधान की प्रतियां वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेशभर में गोष्ठियों और जनसभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान के समापन पर 25 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।
कांग्रेस ने आपातकाल व धारा 370 लगाकर संविधान का अपमान किया, मोदी जी ने धारा 370 हटाई
भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू कर और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू करके संविधान का अपमान किया। उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने लाखों लोगों पर जुल्म ढाए और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के माध्यम से देश को विभाजित करने की साजिश रची।
श्री शर्मा ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत दलित समाज के लोग, चाहे वे कितने भी पढ़े-लिखे क्यों न हों, उन्हें केवल सफाई जैसे अपमानजनक कार्यों में ही संलग्न होना पड़ता था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को हटाकर दलित समाज को इन बंधनों से मुक्त किया और जम्मू-कश्मीर के लोगों को सम्मान प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त, श्री शर्मा ने कांग्रेस की नीतियों पर आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने निजी स्वार्थों के लिए संविधान में कई संशोधन किए, जबकि भाजपा ने संविधान में किए गए संशोधनों के माध्यम से देश की जनता को सम्मान देने का कार्य किया।

कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगने क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए:- विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए बाबा साहब की पुण्य भूमि महू का चयन किया है। महू बाबा साहब की जन्मस्थली है। देश में 55 साल से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की जन्मस्थली व उनसे जुड़े अन्य स्थलों के लिए कोई कार्य नहीं किया। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारों ने बाबा साहब की जन्मस्थली को स्मारक बनाकर तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ बनाने का कार्य किया है। पंचतीर्थ में महू स्थित जन्म स्थली, लंदन में पढ़ाई के समय जहां रहते थे वह स्थान, दीक्षा भूमि, परिनिर्वाण स्थल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से डॉ. अंबेडकर विरोधी रही है। आज भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर विरोधी विचारधारा पर कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। राहुल गांधी को बाबा साहब, बापू और संविधान के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगने ‘‘क्षमा‘‘ यात्रा निकालनी चाहिए|
कांग्रेस नेताओं ने दलित समाज के प्रति अपनी सोच को उजागर किया
भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर दलित और आदिवासी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने बेजुबान शब्द का उपयोग करके इन समुदायों का अपमान किया है, जबकि इन समाजों के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक अपने साहस और बलिदान से देश की सेवा की है। शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को इस अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए|
यह बयान विशेष रूप से कांग्रेस की ओर से किए गए किसी कथन या बयान के संदर्भ में दिया गया है, जिसे भाजपा नेता ने दलित और आदिवासी समाज के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी के रूप में देखा। उनका तर्क यह है कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उन समुदायों के योगदान और सम्मान को नकारने के समान है।
दी भारत 24 न्यूज़ भोपाल
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.