भोपाल :- विकाश मौर्य

पटवारी सहित कांग्रेसजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की
देश में आजादी की अलख जगाने देशवासियों में चेतना जागृत करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने आज विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा एवं उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया||
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुये उनका पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि 77 वर्ष पूर्व एक ऐसे व्यक्ति के शरीर की हत्या की गई, जिन्होंने दुनिया में ऐसा विचार दिया जिसमें बिना हथियार से कैसे बड़ी से बड़ी जंग जीती जाती है और उसको कई देशों ने आत्मसात किया, कई यूनिवसिटीज में उनके विचारों और उनकी भावनाओं की शिक्षा आज भी दी जाती है।

पटवारी ने कहा कि जो नफरत से भरे विचार हैं नफरत से भर लोग हैं, जो चाहे देश में हो चाहे दुनिया भर में, उनका तिरस्कार होना चाहिए और उनके खिलाफ कोई जंग होती है तो सत्य, अंहिसा से ही जीत सकते हैं। महात्मा गांधी के शरीर को गोली मार गई मारी गई, क्योंकि विचार तो कभी मरता नहीं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले व्यक्ति को महिमा मंडित करने वाले लोग आज सत्ता में काबिज है। गोडसे को महिमा मंडित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही लोग हैं। गांधी जी की हत्या जरूर हुई पर उनके विचार अमर है। कांग्रेस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है उनके विचारों को अपने समर्पण के साथ देश के संविधान की रक्षा के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए।
श्री पटवारी ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी जो विचार लेकर आए हैं, घर-घर जनगणना होना चाहिए, वह जातिगत जनगणना महात्मा गांधी के विचार से ही निकली हुई है। जब भी अराजकता के खिलाफ संघर्ष होगा तो गोली ही मिलेगी चाहे महात्मा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हो या देश में नफरत के खिलाफ लड़ने वाला कोई भी महान व्यक्ति हो। भाजपा के लोग पहले छुआछूत का समर्थन करते थे आज नफरत फैलाकर देश में वैमनस्य का माहौल फैलाने का काम कर रहे है। महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके विचार, सिद्धांत और उनके मार्गदर्शन को संकल्प के साथ अपने जीवन में उतारेंगे और महात्मा गांधी के विचार को जन-जन तक ले जायेंगे।
श्री पटवारी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने कुभ मेले और मप्र के जेपी सीमेंट के प्लांट में हुये हादसे में लोगों की हुई दुखद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।

जीतू पटवारी और भूपेन्द्र गुप्ता का बयान कांग्रेस पार्टी के विचार और रणनीति को दर्शाता है, जो गांधी जी के विचारों को जीवित रखने और संविधान की रक्षा करने पर जोर देता है। संघर्ष-संगठन पर्व का संकल्प और गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में कांग्रेस का पहुंचना, यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल पार्टी के समर्थन को बढ़ाता है, बल्कि गांधी जी के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का भी एक प्रभावी तरीका है।
गांधी जी के राम के विचार को लेकर जो बात भूपेन्द्र गुप्ता ने कही, वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। गांधी जी ने राम को हर घर में प्रेम और एकता का प्रतीक बनाया, लेकिन आजकल राम के नाम पर राजनीति हो रही है, जो उनकी असल भावना से दूर होती जा रही है। गांधी जी का विचार था कि राम का असली अर्थ समाज को जोड़ना और मानवता की सेवा करना था, न कि किसी के बीच भेदभाव और नफरत फैलाना।
गांधी जी के विचारों को सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी सम्मानित किया जाता है, लेकिन अफसोस यह है कि आज जो लोग उनकी हत्या के जिम्मेदार हैं, वही लोग उनके विचारों का विरोध करते हैं। यही कारण है कि गांधी जी के विचारों को आज भी लागू करना बहुत आवश्यक है, ताकि हमारे समाज में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहे।
भा.ज.पा. द्वारा कांग्रेस के नेताओं की छवि को बिगाड़ने का आरोप भी गंभीर है, और यह राजनीति के कुछ काले पक्ष को उजागर करता है। गांधी जी के विचारों का पालन करने से हम अपने समाज और देश के प्रति न्याय कर सकते हैं, क्योंकि उनका संदेश हमेशा एकता, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का था।

गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में प्रतीक रूप में संविधान की उद्देशिका का वाचन कर सभी को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी, कुंभ मेले एवं जे.पी. सीमेंट में मृतकों श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मोन रखा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी सर्वश्री गोविंद गोयल, डॉ. महेंद्र जोशी, दीपचंद यादव, गौरव रघुवंशी अवनीश भार्गव, रवि सक्सेना, शैलेंद्र पटेल, प्रवीण सक्सेना, अनोखी मानसिंह पटेल, प्रदीप अहिरवार, सुश्री संगीता शर्मा, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, राजकुमार सिंह, जेपी धनोपिया, जितेंद्र मिश्रा, जयराज सिंह चौहान, विक्रम चौधरी, विजय सिरवैया, नरेश ज्ञानचंदानी, हैदरयार खान, चंद्रा सरवटे, गुड्डू चौहान, निहाल अहमद, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, सीताराम यादव, प्रियंका किरार, फरहाना खान, जितेंद्र सिंह राजपूत, संजय मालवीय, रामराज तिवारी, संतराम दुबे, तनय अग्रवाल, मुकेश बंसल, दिनेश मेघानी, टी आर गहलोत, सीता शरण सूर्यवंशी, सैयद मुजफ्फर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
द भारत 24 न्यूज़
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.