भोपाल :- विकाश मौर्य||

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के साथ रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को वार्ड क्रमांक-51, बूथ क्रमांक-203, पीपल चौक त्रिलंगा में और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के करूणाधाम मंडल स्थित बूथ क्रमांक-37, पाताल भैरवी ग्राउंड में इस कार्यक्रम को सुना।
मोदी जी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, 140 करोड़ भारतीयों के संरक्षक हैं
-डॉ. महेंद्र सिंह
त्रिलंगा स्थित कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के संरक्षक भी हैं। उन्होंने बताया कि मोदी जी हर वर्ग और हर व्यक्ति की चिंता करते हैं, और उनकी यह चिंता “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से प्रकट हुई है।
यह कार्यक्रम न केवल प्रदेश के प्रमुख स्थानों पर बल्कि प्रत्येक बूथ पर भी आयोजित किया गया था, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का प्रसार और भी व्यापक रूप से हुआ।

प्रधानमंत्री जी ने दिया स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण का संदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने “मन की बात” कार्यक्रम में स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधारों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं को साझा किया। मोदी जी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, और स्वावलंबन की दिशा में अधिक अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक स्वतंत्रता प्राप्त हो रही है। इस संदर्भ में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान और विभिन्न सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में निर्णायक भूमिका निभाने का अवसर मिला है।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में देश के हर हिस्से और दुनिया के विभिन्न देशों का उल्लेख किया। उन्होंने खेलों के माध्यम से दीर्घायु होने और जीवन का शतक लगाने की बात की। डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने मोटापे के खतरों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को स्वास्थ्यप्रद भोजन करने और प्रकृति के अनुकूल रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
इसके अलावा, डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति की जानकारी दी, साथ ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को भी सराहा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तीकरण का संदेश दिया। प्रधानमंत्री जी ने हमारे धर्म और संस्कृति में प्रकृति, वन, वन्यजीव और विभिन्न जंतुओं के स्थान को रेखांकित करते हुए प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रदेश कार्यालय में इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, विधायक श्री रमेश खटीक सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, त्रिलंगा स्थित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विकास विरानी, श्री हिरेन्द्र बहादुर सिंह, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सुरजीत सिंह चौहान सहित जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
द भारत 24 न्यूज़ भोपाल
Discover more from The Bharat 24 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.